रुडकी, जनवरी 4 -- जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने शनिवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे ग्राम सुनहेटी तिराहे से उस समय पकड़ा, जब वह कहीं भागने की फिराक में था। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा भी बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि दो जनवरी को ग्राम मौलना निवासी सुमित पुत्र जीत सिंह उर्फ गुड्डू ने अपने तीन साथियों रोबिन, अंकित और शिवदत्त के साथ मिलकर गांव में दबंगई दिखाई। आरोप है कि उन्होंने गांव के ही सावन कुमार के साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा जान से मारने की नीयत से उस पर तमंचे से फायर कर दिया। गनीमत रही कि सावन कुमार गोली लगने से बाल-बाल बच गया। घटना के बाद सावन कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम बनाई गई और शनिवार देर शाम ...