रुडकी, जनवरी 9 -- भगवानपुर। दो दिन पहले कस्बे की एक गली में देर शाम हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस घटना में एक युवक घायल हुआ था। जिसका उपचार चल रहा है। भगवानपुर थानाध्यक्ष सूर्य भूषण नेगी ने मिली तहरीर के आधार पर बताया कि गुरुवार देर शाम कस्बे की एक गली में बाइक सवार दो युवकों ने एक युवक पर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग की थी। फायरिंग में युवक बाल बाल बच गया था। लेकिन पास चल रहे एक ग्रामीण को गोली लगने से वह घायल हो गया था। मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.