रुडकी, फरवरी 16 -- दो माह पूर्व खेड़ाजट गांव में फायरिंग करने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया है। पुलिस घटना में कई आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है। पुलिस के अनुसार 19 दिसंबर की देर रात को पुलिस को सूचना मिली थी कि खेड़ाजट गांव में कुछ लोगों के बीच झगड़े में फायरिंग हो रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस को देखकर आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने मौके से 30 खोखा कारतूस, 19 प्लास्टिक कारतूस डॉट समेत अन्य असलाह बरामद किया था। पुलिस ने उप निरीक्षक मनोज सिंह की तहरीर पर शिव व शिवम तथा दूसरे पक्ष के आर्यन व वर्णित तथा अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.