मोतिहारी, फरवरी 8 -- मोतिहारी, निसं। वार्षिक फायरिंग लक्ष्याभ्यास के दौरान जिले के अलग-अलग थाना में पदस्थापित 5 सिपाहियों ने टॉप किया है। इसमें आवास पर तैनात सिपाही पिन्टू साह, महुआवा थाना में पदस्थापित सिपाही प्रेम कुमार राज, अंगरक्षक गुलशन कुमार, शिकारगंज थाना के सिपाही राजीव कुमार तथा पुलिस केंद्र की सिपाही नंदी कुमारी शामिल है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) की उपस्थिति में वार्षिक लक्ष्याभ्यास किया गया। इस अभ्यास में पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों ने भाग लिया। टॉप किए सभी सिपाहियों की फायरिंग बहुत सटीक, सुरक्षित व अनुशासित रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...