प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 6 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। अपर सत्र न्यायाधीश रामलाल द्वितीय की कोर्ट ने मानधाता के परसरामपुर गांव के जानलेवा हमले, फायरिंग के आरोपी रकीब उर्फ लल्लू की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। कोर्ट में आरोपी के जमानत आवेदन की सुनवाई के समय राज्य की ओर से पैरवी एडीजीसी देवेंद्र कुमार गुप्ता ने की। उन्होंने अपनी दलीलों में बताया कि 15 सितंबर 2017 को वादी पक्ष के लोगों से मारपीट करते हुए फायिरंग कर दहशत फैलाई थी। मारपीट, फायरिंग में कई लोग घायल हुए थे। कोर्ट ने एडीजीसी की दलीलों को सुनकर आरोपी का जमानत आवेदन निरस्त कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.