बागेश्वर, सितम्बर 30 -- लिडिंग फायरमैन डुंगर सिंह की वाहन दुर्घटना में मृत्यु हो गई है। इसपर पुलिस विभाग शोक में डूब गया है। उनके निधन पर शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उत्तराखंड पुलिस में फायरमैन पर पर डुंगर सिंह 1991 में भर्ती हुए थे। मूल रूप से वह ग्राम ऊंचाकोट, थाना- बेतालघाट, जिला-नैनीताल के रहने वाले थे। उनकी मूल नियुक्ति जनपद बागेश्वर में थी, वर्तमान में एयरपोर्ट पंतनगर पर संबद्ध थे। मंगलवार को वह प्रातः ड्यूटी आते समय एक अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उनके निधन पर पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के ने गहरा दुख व्यक्त किया। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। दु:ख की इस घड़ी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प...