प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 13 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। फायरब्रिगेड सुरक्षा के लिए ब्लॉकवार अग्नि सचेतक और फायर वॉलंटियर का चयन कर रहा है। प्रशिक्षण लेने के बाद ऐसे लोग बहुमजिली निजी भवनों में नियुक्ति पा सकेंगे। जिला अग्निशमन अधिकारी अतुल तिवारी ने बताया कि विशेष श्रेणी के भवनों के लिए अग्नि सुरक्षा अधिकारी और अग्नि सुरक्षाकर्मी की नियुक्ति अनिवार्य की गई है। इस क्रम में जिले के सदर, लालगंज और कुंडा में अग्नि सचेतक/फायर वॉलंटियर के लिए 18 अगस्त से सात दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। 18 से 40 वर्ष तक कर आयु के लोग सदर, लालगंज और कुंडा में प्रशिक्षण ले सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.