गिरडीह, मार्च 2 -- गिरडीह। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्शों और समाजवादी विचारों को घर-घर पहुंचाने के संकल्प के साथ शानिवार को ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने गिरिडीह मुफ्फसिल क्षेत्र में संगठन का सदस्यता अभियान शुरू किया। कार्यक्रम की अगुवाई स्थानीय वार्ड सदस्य पंकज वर्मा तथा मनोज यादव ने करते हुए लोगों से अपने सवालों पर संघर्ष तेज करने की अपील की। मौके पर कई लोगों ने फॉरवर्ड ब्लॉक का सदस्य बनने की घोषणा भी की। वहीं, अपने संबोधन में पूर्व जिप सदस्य सह फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव ने कहा कि मौजूदा शासन जनता के सवालों को न तो हल कर सकता है और न ही जनता की जिंदगी में कोई बदलाव। क्योंकि लुटेरी पूंजीवादी व्यवस्था से आम जनों तथा खासकर मेहनतकशों का कोई भविष्य नहीं। कहा कि, समाजवाद ही इंसानों की जिंदगी में खुशहाली और तरक्की ला सकता है। नेताजी सुभाष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.