प्रयागराज, जनवरी 16 -- फाफामऊ पुल से शुक्रवार को एक युवती ने गंगा में छलांग लगा दी। पुल के नीचे ड्यूटी पर मुस्तैद पीएसी के जवानों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला। बेली अस्पताल में भर्ती कराया। युवती ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, यह पता नहीं चल पाया है। सोरांव क्षेत्र निवासी युवती सुबह 11 बजे पुल से गंगा में कूद गई। 42वीं वाहिनी पीएसी नैनी के आरक्षी जितेंद्र मिश्रा और राम आसरे पटेल मोटरवोट लेकर उसके पास पहुंचे और सुरक्षित निकाल कर बाहर लाए। घटनास्थल पर पहुंचे पोस्ट प्रभारी विशाल मिश्रा ने मेंहदौरी चौकी पुलिस को सूचित किया। दलनायक मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि युवती से बातचीत के बाद हादसे की जानकारी उसके घरवालों को दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...