गंगापार, फरवरी 15 -- अधिवक्ता श्याम प्रकाश पटेल का फाफामऊ गंगा घाट पर रविवार को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया। अधिवक्ता के जेष्ठ पुत्र बीरेंद्र कुमार ने मुखाग्नि दी। इस दौरान अधिवक्ताओं के साथ कई राजनीतिक दल के नेता उपस्थित रहे। सोरांव के पुरखीपुर गांव निवासी सीनियर अधिवक्ता श्याम प्रकाश पटेल की मार्ग दुर्घटना में शनिवार को दर्दनाक मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिवार के लोगों ने फाफामऊ गंगा घाट पर विधि विधान से दाह संस्कार किया। सोरांव बार के अध्यक्ष वामिक एजाज फारुकी, महामंत्री राजेश कुमार शुक्ल, पूर्व महामंत्री राजीव कुमार ओझा, पूर्व अध्यक्ष कमलाकांत मिश्र ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...