रांची, जनवरी 8 -- तोरपा, प्रतिनिधि। डोडमा बाजारटांड़ के समीप बुधवार देर रात को हुए सड़क हादसे में फादर सुशील प्रवीण तिडू और डोडमा निवासी सुनील भेंगरा की दर्दनाक मौत हो गयी। फादर के निधन की खबर मिलते ही पूरे तोरपा प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गयी। विधायक, प्रमुख समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं व इसाई धर्मगुरुओं ने इनके आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। खूंटी में पोस्टमार्टम के बाद फादर के पार्थिव शरीर को बनहोरा रांची ले जाया गया। जहां अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सभी ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। दोपहर बाद बनहोरा पारिस परिसर में.स्थित कब्रिस्तान में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इधर मृतक सुनील भेंगरा का अंतिम संस्कार डोडमा में किया गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल फादर जोनसन भेंगरा का इलाज रांची के अस्पताल में चल ...