कानपुर, नवम्बर 27 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता बड़ी कर्बला नवाबगंज में गुरुवार को शिया मुस्लिम ख्वातीन ने पैगम्बरे इस्लाम की दुख्तर जनाबे फातिमा जहरा की यौम ए शहादत पर मजलिस ए अजा हुई। इसके बाद ताबूत के साथ मातमी जुलूस निकाला गया जिसमें शहर और आसपास के जिलों से आईं हजारों ख्वातीन ने शिरकत की। बड़ी कर्बला पुराना कानपुर में जनाबे सैयदा फातिमा जहरा की 1435 वीं यौम ए शहादत मनाई गई। नौचंदी जुमेरात को सुबह दस बजे से ताबूत और जुलूस मासूम-ए-आलम में शिरकत के लिए शिया मुस्लिम ख्वातीन बड़ी कर्बला आना शुरू हो गई थीं। मोहतरमा ज़रफ्शा बेगम ने मजलिस को खिताब किया। फातिमा जहरा ने अपनी पूरी जिन्दगी में पर्दे का खास ख्याल रखा। हुसैनी हाल बड़ी कर्बला से जुलूसे ताबूत कर्बला परिसर में निकाला गया। जुलूस की कयादत मोहतरमा चंदा बेगम कर रही थी। जुलूस में तकरीबन 300...