फतेहपुर, जनवरी 9 -- फतेहपुर। पहली मुस्लिम महिला शिक्षिका फातिमा शेख की जयंती कलेक्ट्रेट स्थित बुद्ध पार्क में धूमधाम से मनाई गई। जिसमें सबसे पहले डीबीए अध्यक्ष गया प्रकाश दूबे सहित तरन्नुम, आशा पांडेय, मालती देवी, रूही ने संयुक्त रूप से केक काटा। जिसके बाद आयोजित विचार गोष्ठी में बताया कि उन्होंने महिलाओं के लिए स्कूल खोला वह मील का पत्थर साबित हुआ, उन्होंने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में भी अतुलनीय योगदान दिया। इस मौके पर मो.आसिफ, जितेन्द्र सिंह, वीर प्रकाश लोधी, श्रवण कुमार गौड़, अनुज दिक्षित, गाजी अब्दुल रहमान आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...