बांदा, फरवरी 16 -- बांदा संवाददाता । छात्रा फातिमा नोमानी ने सर सैयद मेमोरियल क्विज-2 में छठा स्थान हासिल किया है। यह प्रतियोगिता अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के बायोकेमिस्ट्री विभाग में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की। कक्षा पांचवी से लेकर पोस्ट-ग्रेजुएट स्तर तक के हजारों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। फातिमा नोमानी, बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एएस नोमानी की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे परिवार और जनपद में गर्व की लहर है। नोमानी ने बताया कि इस स्कॉलरशिप टेस्ट का उद्देश्य छात्रों की प्रतिभा को पहचानना, उन्हें प्रोत्साहित करना और कैश प्राइज, मेडल, ट्रॉफी व कोचिंग में छूट जैसा पुरस्कार प्रदान करना है। फोटो 19-फातिमा नोमानी को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.