मऊ, मार्च 22 -- मऊ। नगर क्षेत्र के फातिमा दुर्गा मंदिर से लेकर इमिलिया मुख्य मार्ग तक जिला प्रशासन की टीम ने सड़क किनारे 70 से अधिक अवैध अतिक्रमण को हटाया। साथ ही साथ बुल्डोजर से अवैध बनाए गए पक्के चबूतरे समेत अन्य अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। जिला प्रशासन की कार्रवाई से पूरे दिन दुकानदारों में अफरा-तफरी मची रही। नगर क्षेत्र के अति व्यस्त फातिमा दुर्गा मंदिर से लेकर इमिलिया मुख्य मार्ग तक सड़क किनारे अतिक्रमण करके रखे गए अवैध गुमटी, ठेला, खोमचा के कारण लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। सड़क के किनारे अवैध अतिक्रमण को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से दो दिन पूर्व अल्टीमेटम भी जारी किया गया था। लेकिन अल्टीमेटम जारी होने के बाद भी अवैध अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर शुक्रवार को नगर मजिस्ट्रेट बृजेन्द्र कुमार कुमार, क्षेत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.