औरैया, फरवरी 19 -- अछल्दा, संवाददाता। कस्बे में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग स्थित 13बी रेलवे क्रॉसिंग पर गुरुवार को फाटक में आई तकनीकी खराबी के कारण दोनों ओर लंबा जाम लग गया। करीब 35 मिनट तक आवागमन बाधित रहने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। बताया गया कि गेटमैन द्वारा नियमानुसार फाटक खोला जा रहा था, तभी तकनीकी खराबी के चलते एक ओर का फाटक नहीं खुल सका। काफी प्रयास के बाद भी फाटक नहीं खुला तो गेटमैन ने तत्काल स्टेशन मास्टर को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेलकर्मी मौके पर पहुंच गए और खराबी दूर करने का काम शुरू किया।इस दौरान फाटक बंद रहने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और देखते ही देखते भीषण जाम की स्थिति बन गई। करीब 35 मिनट बाद रेलकर्मियों ने तकनीकी खराबी ठीक कर फाटक खोल दिया, जिसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.