औरैया, फरवरी 7 -- अछल्दा, संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर स्थित 13-बी रेलवे क्रॉसिंग पर मरम्मत कार्य के चलते शनिवार को करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। फाटक बंद होने से बिधूना-फफूंद मार्ग पर लंबा जाम लग गया और लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रेल कर्मचारियों ने सुबह 11:40 बजे इमरजेंसी बूम लगाकर फाटक बंद कर दिया। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस और आरपीएफ कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर यातायात नियंत्रित किया। दोपहर 12:40 बजे मरम्मत कार्य पूरा होने पर फाटक खोला गया, लेकिन जल्दबाजी के कारण फिर जाम की स्थिति बन गई। इसी बीच इटावा की ओर से कानपुर जा रही 15484 महानंदा एक्सप्रेस को फाटक की स्थिति स्पष्ट न होने पर आउटर के होम सिग्नल पर करीब दो मिनट रोका गया। बाद में 12:51 बजे फाटक बंद कर ट्रेन को रवाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.