हापुड़, फरवरी 7 -- कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रेलवे रोड फाटक पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रेन आने के दौरान फाटक बंद नहीं हो सका और लोग फाटक के बीचो-बीच फंस गए। बताया गया कि तेज गति से आ रही मालगाड़ी के आने की सूचना पर फाटक बंद करने का प्रयास किया गया, लेकिन तकनीकी अथवा भीड़ के कारण फाटक पूरी तरह बंद नहीं हो पाया। स्थानीय लोगों के अनुसार के ट्रेन आने के दौरान भी लोग फाटक के नीचे से निकलने का प्रयास कर रहे थे, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो गई। फाटक बंद न होने के कारण कई लोग रेलवे ट्रैक के पास फंस गए, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका पैदा हो गई। हालात को भांपते हुए रेलवे प्रशासन ने तुरंत सतर्कता दिखाई। मजबूरन मालगाड़ी को करीब 100 मीटर की दूरी पर रोक दिया गया। तेज गति से आ रही मालगाड़ी ने स्पीड कम कर सुरक्षित रूप से ब्रेक लगाए और ट्रेन को दस से...