धनबाद, फरवरी 19 -- कतरास, प्रतिनिधि। कतरास-लिलौरी स्थान के समीप निचितपुर लिंक रेलवे फाटक पर बुधवार रात करीब 8:45 बजे एक सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे में एक कार, ट्रक और एक अन्य चारपहिया वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि दूसरे चारपहिया वाहन को भी नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार, कार में सवार लोग बोकारो के फुसरो से पश्चिम बंगाल के रानीगंज में आयोजित उर्स मेले में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही उनकी स्वीफ्ट कार (संख्या जेएच 09 एडब्लू 8474) राजगंज-महुदा फोरलेन स्थित निचितपुर लिंक फाटक के पास पहुंची, चालक ने आगे चल रहे ट्रक (संख्या जेएच 09 एक्यू 5402) को ओवरटेक करने का प्रयास किया। उसी दौरान सामने से आ रही जायलो (संख्या जेएच 10 सीजेड 0081) को देखकर कार चालक संतुलन खो बैठा और कार सीधे ट्रक में ज...