बांदा, फरवरी 18 -- बांदा। संवाददाता अतर्रा में बिसंडा रोड स्थित रेलवे क्रासिंग बंद नहीं की गई और पैसेंजर ट्रेन पहुंच गई। इसलिए ट्रेन को आउटर पर 15 मिनट तक रोकना पड़ा। आरपीएफ ने कड़ी मशक्कत के बाद क्रासिंग फाटक बंद कराया तब ट्रेन आगे बढ़ी। मानिकपुर से कानपुर जाने वाली पैसेजेंर ट्रेन (संख्या-64601) बुधवार को शाम निर्धारित समय से आधे घंटे विलंब से आई। स्टेशन परिसर में पैसेंजर ट्रेन के पिछले स्टेशन छोड़ देने की घोषणा कर दी गई,लेकिन गेटमैन की लापरवाही के चलते समय से बिसंडा रेलवे क्रासिंग (गेट नंबर 476 ) बंद नहीं की गई। पैसेंजर ट्रेन स्टेशन परिसर के आउटर तक आ गई। रेलवे ट्रैक में दोनों तरफ वाहनों की कतार लगी थी। फाटक बंद न होने से ट्रेन को आउटर पर रोकना पड़ा। रेलवे सुरक्षाबल के जवानों ने काफी जद्दोजहद के बाद ट्रैक से वाहनों को हटवाया और क्रासिंग ...