हापुड़, फरवरी 23 -- नगर के स्याना रोड स्थित रेलवे फाटक पर सोमवार सुबह वाहन चालकों की लापरवाही सामने आ गई। यहां पर ट्रेन के पायलट की सूझबूझ के चलते बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने रेलवे फाटक पार करते समय नियमों का पालन करने की अपील की है। बताया गया है कि ट्रेन निकलने के लिए गेटमेन ने फाटक लगा दिए थे, लेकिन बंद फाटक के बावजूद कई बाइक, और ई-रिक्शा चालक नीचे से निकलकर ट्रैक पार करने लगे, इसी दौरान मुरादाबाद की ओर से तेज गति से आ रही पुरबिया एक्सप्रेस ट्रेन के चालक को सामने ट्रैक पर वाहन दिखाई दिए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ट्रेन पायलट ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए, जिससे ट्रेन कुछ ही दूरी पहले रुक गई और संभावित बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.