रुद्रपुर, जून 18 -- रुद्रपुर, संवाददाता। बुधवार को प्रशासन ने सीलिंग और नजूल की भूमि पर बने करीब 24 अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। सुबह साढ़े 11 बजे से शुरू हुई कार्रवाई में जिला विकास प्राधिकरण, राजस्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल और तीन जेसीबी के साथ मिलकर फाजलपुर महरौला और बराड़ कॉलोनी में कुल 12 अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा पहाड़गंज में भी 12 अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की गई। बुधवार को एसडीएम किच्छा और प्रभारी एसडीएम रुद्रपुर कौस्तुभ मिश्रा के नेतृत्व में जिला विकास प्राधिकरण, राजस्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम भारी पुलिस बल और तीन जेसीबी के साथ फाजलपुर महरौला पहुंची। 10 अवैध निर्माणों को प्रशासनिक टीम ने जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया। वहीं बराड़ कॉलोनी में अवैध रूप से निर्माणाधीन भवन और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.