लखनऊ, दिसम्बर 29 -- घने कोहरे और शून्य दृश्यता के बीच सावधानी से वाहनों को किस प्रकार चलाएं, इसकी जानकारी नेशनल हाईवे पर चलने वाले वाहनों को निरंतर दी जा रही है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के निर्देश पर सभी हाईवे पर संकेतक, एलईडी स्क्रीन के जरिए और टोल प्लाजा पर यह जानकारी दी जा रही है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के अनुसार वाहन चालकों पर टोल प्लाजा पर रुकने के दौरान भी कोहरे को लेकर चेतावनी और बरती जाने वाली सावधानियां बताई जा रही हैं। जिन वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टिंग टेप नहीं लगे हैं, उन्हें लगाया जा रहा है। ताकि घने कोहरे में यह वाहन दूर से ही नजर आ जाएं और पीछे चलने वाला सावधान हो जाए। दोपहिया वाहन चालकों को विशेष हिदायतें दी जा रही हैं। कहा जा रहा है कि तेज गति से वाहन न चलाएं। ओवरटेक करने से बचें। टोल से गुजरने ...