पिथौरागढ़, सितम्बर 1 -- पिथौरागढ़। द डुअर्स सोसाइटी की ओर से मल्ली गौरीहाट में गमरा महोत्सव का आयोजन किया। जिसमें 35 वर्ष से अधिक व कम उम्र की महिलाओं की फाग प्रतियोगिता हुई। 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में भानमती देवी ने पहला, हरिप्रिया देवी ने दूसरा, विमला देवी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 35 से कम आयु वर्ग में सुमन देवी पहले, आशा देवी दूसरे, खुशी तीसरे स्थान पर रही। रेनू व भूमि को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस दौरान सोसायटी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार,उपाध्यक्ष सुमन देवी, आशा देवी,कुसमा देवी,गंगा देवी, राजेन्द्र प्रसाद, महेश कुमार, कल्याण राम और हिमांशु खेडा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...