संभल, फरवरी 25 -- होली का पर्व नजदीक आते ही शहर के विभिन्न गली-मोहल्लों और मंदिरों में फाग उत्सव की धूम शुरू हो गई है। रंगों के इस उल्लासमय माहौल में महिलाएं पारंपरिक फागणियां पोशाक पहनकर होली गीतों पर झूमती नजर आ रही हैं। मंगलवार को सरायतरीन क्षेत्र के मोहल्ला पीला खदाना में दक्ष प्रजापति महिला समाज की अध्यक्ष सीमा आर्या के आवास पर फागोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने "सांवरिया होली खेले" सहित अनेक पारंपरिक फाग गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। होरी गायन के साथ पुष्प होली खेली गई, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और रंगोत्सवमय हो उठा। सभी ने मिलकर फागुन के गीत गाए और होली के पर्व की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में बबली आर्या, आशा आर्या, रेखा आर्या, नीरू, सरिता, मंजू, बविता, प्रेमवती, सीमा, आदेश, मिथलेश, रानी, पूनम, गीता, पि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.