उन्नाव, फरवरी 22 -- उन्नाव। शीतकाल की विदाई का माह फागुन अभी खत्म होने में 11 दिन शेष है, लेकिन सूरज ने उसे तपाना शुरू कर दिया। थर्मामीटर का पारा पिछले 56 घंटे में सात डिग्री उछलकर रिकार्ड 28.3 डिग्री सेल्सियस की ऊंचाई पर जा पहुंचा है। इसी वजह से रविवार को जो लोग जैकेट, हॉफ स्वेटर पहनकर निकले, उन्हें गर्मी ने दिन भर सताया। बदले मौसम के असर से रविवार को दिन में तापमान दो डिग्री बढ़कर 28 डिग्री हो गया। दिन के साथ रात का तापमान भी एक डिग्री बढ़ गया। इस दौरान न्यूनतम पारा 14 डिग्री सेल्सियस रहा। विशेषज्ञ का कहना है कि फरवरी के अंतिम सप्ताह में मौसम साफ रहने की दशा में हर साल तापमान अप्रत्याशित रूप से बढ़ता है, लेकिन मार्च के पहले सप्ताह तक पारा गिरकर सामान्य स्थिति में आ जाता है। विशेषज्ञ के अनुसार इसी आखिरी रविवार तक मौसम में और गर्मी बढ़ेगी।...