वाराणसी, फरवरी 22 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। लक्सा स्थित श्रीश्याम मंदिर में रंग-बिरंगे फूलों से लीलाधर की झांकी सजाई गई। मंदिर परिसर को सजाया गया। रात्रि में जागरण कर खाटू श्याम के भजन गाकर लक्सा स्थित मंदिर में फागुन महोत्सव रविवार को मनाया गया। इस मौके पर श्याम ध्वजा शोभायात्रा भी निकाली गई। श्रीश्याम मण्डल ट्रस्ट के मंत्री राजेश तुलस्यान और श्रीश्याम मंडल के अध्यक्ष दीपक तोदी, सुरेश तुलस्यान ने भक्तों को निशान देकर यात्रा का शुभारंभ किया। श्रीश्याम खाटू धाम ध्वजा शोभायात्रा गिरजाघर, गोदौलिया, बांसफाटक, चौक, बुलानाला, मैदागिन, कबीरचौरा, लहुराबीर, मलदहिया होते हुए शाम को कैट स्टेशन पहुंची। यात्रा में बैंडबाजों पर श्याम नाम धुन बज रही थी। सैकड़ों महिलाएं-पुरुष और बच्चे खाटू धाम श्याम निशान ध्वजा लिए भजन गाते चल रहे थे। वाहन पर श्याम प्...