बागपत, मार्च 3 -- कस्बे में आयोजित श्री खाटू श्याम जी महाराज के फागुन महोत्सव की भजन संध्या में भक्तों ने भजनों की मधुर प्रस्तुतियों पर रातभर झूमकर भक्ति रस का आनंद लिया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कस्बे के मंडी गांधी गंज में श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव के तत्वावधान में श्री खाटू श्याम जी महाराज की प्रतिमा के समक्ष भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस संध्या में दूर-दराज से आए प्रसिद्ध गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। दक्ष म्यूजिकल ग्रुप, शामली के भजनों ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। भजन संध्या से पूर्व श्री खाटू श्याम जी महाराज की प्रतिमा का सुगंधित फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया और प्रतिमा के समक्ष अखंड ज्योत प्रज्वलित की गई। श्रद्धालुओं ने बाबा खाटू श्याम के दर्शन किए और पवित्र ज्योत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.