लखनऊ, फरवरी 22 -- श्री श्याम ज्योत मंडल की ओर से ऐशबाग के तिलक नगर स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में चल रहे 44वें श्री श्याम निशानोत्सव में रविवार को श्री श्याम सतरंगी ध्वजा शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में श्याम भक्तों ने राजस्थानी रंग बिरंगी पगड़ी बांधी। हाथों में श्याम निशान को लहराते हुए ध्वजावाहक कदमताल करते रहे। इस बीच मुझे लेके चलो ना फागुन के मेले में.., फागण में होली मनाएंगे चलो खाटू नगरिया.., सतरंगी फागुण का मेला आया.., श्याम भक्तों की टोली निशान लेकर चला फागुण मेले में..., फागुन की मस्ती तेरे भक्तों पे छाई.., खाटू जैसा दरबार नहीं देखा.. जैसे गीतों की प्रस्तुति के बीच श्याम भक्त चलते रहे। मीडिया प्रभारी अनुपम मित्तल ने बताया कि श्री श्याम सतरंगी ध्वजा शोभायात्रा में श्याम भक्तों ने सर पर राजस्थानी रंग-बिरंगी पंगड़ी ब...