शाहजहांपुर, फरवरी 21 -- बरेली मोड़ स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में 27 फरवरी को फागुन एकादशी उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर परिसर में सजावट और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन को इस बार विशेष रूप से भव्य स्वरूप देने की तैयारी है। मंदिर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी अशोक अग्रवाल ने बताया कि शाम 7 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। रातभर भजन, संकीर्तन और महाआरती का आयोजन किया जाएगा। भजन संध्या में मुरादाबाद से भजन गायिका शालू गुप्ता प्रस्तुति देंगी। श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और प्रसाद वितरण की व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस और स्वयंसेवकों की तैनाती रहेगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार फागुन एकादशी को श्याम बाबा का शीश, जिसे महाभारत के वीर बर्बरीक से जोड़ा जाता है, खाटू धाम में प्रकट हुआ था। इसी कारण यह तिथि प्राकट्य दिवस...