चाईबासा, मार्च 10 -- चाईबासा। श्याम प्रचार मंडल के द्वारा आयोजित 43 वें फागुन श्याम महोत्सव का शुभारंभ निशान यात्रा से आरंभ हुआ। इस यात्रा का शुभारंभ करणी मंदिर से हुआ। निशान यात्रा से पूर्व करणी मंदिर में भगवान की पूजा-अर्चना करने के उपरांत खाटू श्याम बाबा को रथ पर सवार होकर उनकी विशाल शोभायात्रा निकाली गई । यह शोभा यात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए श्याम मंदिर में आकर संपन्न हुई। इससे पूर्व जिस मार्ग से भगवान की शोभायात्रा निकाली लोगों ने स्वागत किया। शोभा यात्रा को लेकर शहर के सभी मुख्य मार्गो में स्वागत के लिए बड़े-बड़े तोश्रण द्वार बनाए गए थे।इस शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं बच्चे बच्चियों शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.