आदित्यपुर, मार्च 25 -- आदित्यपुर, संवाददाता। फाउंड्री और फोर्ज इकाइयों के क्षमता निर्माण कार्यक्रम के तहत 25 से 28 मार्च तक आदित्यपुर के आशियाना ट्रेड सेंटर में चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला होगी। इसे लेकर सोमवार को एसिया भवन सभागार में बैठक हुई। बताया कि यह कार्यशाला एसिया (आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन), सिडबी और सेलकेयर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रही है। कार्यशाला का उद्देश्य फाउंड्री और फोर्ज इकाइयों की कार्यकुशलता में सुधार करना और मशीनों के रख-रखाव के बेहतर तरीकों पर प्रशिक्षण देना है। इसमें व्यावसायिक सुरक्षा, खतरों से निपटने के उपाय और मशीन रख-रखाव की मानक प्रक्रियाओं पर चर्चा होगी। साथ ही सेंसर और सुरक्षा इंटरलॉक के रख-रखाव, दुर्घटनाओं में कमी, उत्पादकता में वृद्धि और कर्मचारियों के मनोबल को ऊंचा करने पर भी विचार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.