आगरा, जनवरी 24 -- फाउंड्री नगर बस स्टैंड के आसपास सड़क किनारे और फुटपाथ पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने सख़्त कार्रवाई की। खोखे, तिरपाल, तख्त, बांस-बल्ली और अस्थायी ढांचों को हटाकर पूरे मार्ग को साफ कराया गया। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाया, जिससे लंबित यातायात और पैदल राहगीरों को राहत मिली। अवैध बोर्ड, बांस-बल्ली और अन्य सामान जब्त किया गया। अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पहले भी इसी सड़क पर कार्रवाई हुई थी, लेकिन दुकानदारों ने दोबारा कब्जा कर अस्थायी निर्माण करा लिए थे। अतिक्रमण से बस स्टैंड क्षेत्र में जाम और दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.