बक्सर, फरवरी 18 -- बिजनेश न्यूज ---- फोटो संख्या- 20, कैप्सन- बुधवार को फाउंडेशन स्कूल में सिमुलेटर पर विमान उड़ाना सीखते छात्र। बक्सर, हमारे संवाददाता। शहर के गुरुदास मठिया स्थित फाउंडेशन स्कूल में तीन दिवसीय फ्लाइट सिमुलेटर प्रशिक्षण शुरू हुआ। यह फलाईंग स्कॉलर कंपनी के सहयोग से एविएशन अवेयरनेस प्रोग्राम के अंतर्गत हो रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उड्डयन क्षेत्र के प्रति जागरूक करना है। उनमें वैज्ञानिक सोच का विकास करना तथा प्रारंभिक अवस्था में ही उन्हें पायलट प्रशिक्षण का वास्तविक अनुभव प्रदान करना है। इस विशेष पहल के माध्यम से लगभग 500 विद्यार्थियों को अनुभवी एवं लाइसेंस प्राप्त पायलटों की उपस्थिति में फ्लाइट सिमुलेटर पर विमान उड़ाने का अनुभव कराया जाए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को आधुनिक विमानन तकनीक, कॉकपिट के ...