जमशेदपुर, दिसम्बर 21 -- फाउंडेशन ने जमशेदपुर में कंबल वितरण किया। फाउंडेशन के फैज अहमद सिद्दीकी ने बताया कि बीते रात जमशेदपुर के विभिन्न सड़कों पर लोगों को कंबल दिया गया है ताकि ठंड से उनकी सुरक्षा हो सके। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन कंबल वितरण के अलावा पूरे वर्ष सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहता है। इससे यात्रियों की प्यास बुझाने के लिए टाटानगर स्टेशन पर प्याऊ भी लगाए जाते हैं। मालूम हो कि जमशेदपुर में विभिन्न संस्थाओं द्वारा भी ठंड के दिनों में लोगों को कंबल मुहैया कराया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...