लोहरदगा, फरवरी 7 -- फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को ले मेडिकल कर्मियों और पंचायत जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई भंडरा, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा के सभागार में शुक्रवार को एमडीए कार्यक्रम को लेकर बैठक का आयोजन हुआ। चिकित्सा प्रभारी डा. संजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में एमडीए कार्यक्रम के सफल संचालन की रणनीति तैयार की गई। कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य और स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुए। मौके पर डॉ संजय ने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है। जिसे केवल जन-भागीदारी और सामूहिक प्रयासों से ही जड़ से समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस अभियान की सफलता में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। जनप्रतिनिधि सीधे जनता से जुड़े होते हैं, इसलिए उनकी स...