संभल, नवम्बर 19 -- चंदौसी। मॉडल एजुकेशन के मैदान में चल रहे एसपीएस क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को फाइव स्टार और टीएमयू के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें फाइव स्टार ने टीएमयू को नौ विकेट से हरा दिया। टीएमयू के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीएमयू की टीम 13.5 ओवर में 98 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसमें बल्लेबाज सलमान 18 और अभिषेक ने 15 दोनों का योगदान दिया। फाइव स्टार के गेंदबाज आकाश राणा ने 5 और नईम ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फाइव स्टार की टीम ने मात्र नो ओवर में दो विकेट खोकर मैच को जीत लिया। जिसमें बल्लेबाज राजा ने 26, शिवम गुप्ता 23 और नवाज ने 21 रनों का योगदान दिया। अंपायर की भूमिका में अंकुर ठाकुर और मयंक राघव रहे। इस दौरान फरहान खान, विक्की सिंह, रोहित, आलोक, मोहित पंजाबी, अंशु...