फतेहपुर, नवम्बर 12 -- फतेहपुर। शहर के आबू नगर मोहल्ला स्थित विवादित मकबरा-मंदिर स्थल को लेकर सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत द्वारा फाइव लिमिटेशन को स्वीकार किए जाने के आदेश के खिलाफ विपक्ष ने डीजे कोर्ट में अपील की है। जिस पर आज सुनवाई होगी। इसी को लेकर सिविल कोर्ट ने मूलवाद के सुनवाई की तारीख 27 नवंबर तय की है। बता दें कि वादी विजय प्रताप सिंह ने रेस्टोरेशन में हुई देरी को लेकर अदालत में फाइव लिमिटेशन पर जुर्माने के साथ प्रार्थना पत्र स्वीकार किया था। वादी के अधिवक्ता रामजी सहाय ने बताया कि आदेश के लिए मंगी मकबरा के अधिवक्ता ने डीजे कोर्ट में अपील की है। आशंका पर उन्होंने पहले ही कैविएट दाखिल किया था। डीजे कोर्ट में अपील पर आज सुनवाई होगी। ऊपरी अदालत में अपील होने के कारण सिविल कोर्ट ने 27 नवंबर को सुनवाई की तिथि तय किया है।

हिंदी हिन्...