श्रावस्ती, फरवरी 19 -- श्रावस्ती। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बनगई में विवाहिता की मौत हो गई थी। इस मामले में मृतिका की मां ने ससुरालीजनो पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था। गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह ने घटना में वांछित आरोपी जमील पुत्र जुग्गन को कानीबोझी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। जिसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर न्यायालय ले जाया गया, वहां से आरोपी को जेल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...