लखनऊ, मई 30 -- सात करोड़ रुपए स्वीकृत होने के बावजूद नहीं हुआ काम संयुक्ता भाटिया के मेयर के पद से हटने के बाद अफसरों ने दबायी फाइलें लखनऊ। प्रमुख संवाददाता महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए बनी महिला बाजार योजना सरकारी फाइलों में सिसक रही हैं। तत्कालीन महापौर संयुक्ता भाटिया ने 13 जून 2022 को बजट बैठक में महिला बाजार के लिए सात करोड़ रुपए स्वीकृत किए थे। संयुक्ता भाटिया ने इसके लिए चारबाग में जमीन भी चिन्हित करायी थी। अधिकारियों के साथ निरीक्षण भी किया था। इसके बाद कार्यकारिणी की बैठक में इसके लिए बजट की मंजूरी का प्रस्ताव रखा गया था। 2022 में बजट स्वीकृत होने के बाद इसके टेण्डर आदि की प्रक्रिया शुरू होने से पहले आचार संहिता लग गयी। मेयर के चुनाव की घोषणा हो गयी। जिसके बाद नगर निगम के अधिकारियों ने इसकी फाइलें रोंक दी। तब स...