भागलपुर, नवम्बर 27 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिला शिक्षा कार्यालय के फाइलों के निपटारे की गति तेज करने के लिए सभी डीपीओ को निर्देश पत्र जारी किया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा द्वारा जारी पत्र के अनुसार स्थापना शाखा में शिक्षकों से संबंधित फाइलें अनावश्यक रूप से लंबित न रहे। किसी भी लिपिक को फाइल को अपने पास 72 घंटे से अधिक रखने की अनुमति नहीं है। विशेष परिस्थिति के कारण अगर फाइलों के निपटारे में देरी हो रही हो तो संबंधित डीपीओ को इसकी सूचना देंगे। आगत-निर्गत पंजी का प्रतिदिन संधारण करना आवश्यक होगा। निर्देश के पालन को लेकर निरीक्षण भी किया जाएगा। मॉनिटरिंग के दौरान अगर पाया गया कि फाइलों को रोककर रखा गया है। तब फाइल अटकाने वाले लापरवाह लिपिकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। डीईओ ने कहा कि कार्यालय की कार्य-पद्धति में सु...