कन्नौज, फरवरी 22 -- कन्नौज। कन्नौज के तमाम खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। इसके बाद भी यहां खेल सुविधाएं न के बराबर हैं। मुख्यालय पर एक स्टेडियम तक नहीं है। ऐसे में अपनी प्रतिभा निखारने और बेहतर प्रैक्टिस के लिए खिलाड़ियों को बड़े शहरों में जाना पड़ रहा है। ऐसे में कई प्रतिभावान खिलाड़ी संसाधनों के अभाव में आगे बढ़ने से वंचित रह जाते हैं। वजह साफ है कि हौसला तो बहुत है पर जिले में खेल सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं। ऐसे में खेल प्रतिभाएं दबकर रह गई हैं। जिले में खेल सुविधाओं पर बात की तो खिलाड़ियों का दर्द छलक पड़ा। करीब 20 लाख की आबादी वाले जिले में आठ साल बीतने के बाद भी मुख्यालय पर स्टेडियम कागजों से बाहर नहीं आ सका है। मुख्यालय से 50 किमी दूर सौरिख में बने स्टेडियम में कोच और खेल संसाधनों का अभाव है। जिले में खेलों को बढ़ावा देने क...