बागपत, फरवरी 13 -- बागपत। मेरठ मंडलायुक्त भानू चंद्र गोस्वामी ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें फाइलों का रख-रखाव दुरूस्त नहीं मिला। कुछ फाइलों से रिकार्ड गायब मिला। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई और अधिकारियों को फटकार लगाते हुए व्यवस्थाओं को ठीक रखने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त भानू चंद्र गोस्वामी ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट स्थित विभिन्न शाखाओं और अनुभागों का अवलोकन कर कार्यप्रणाली की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने राजस्व अभिलेखागार, भूलेख अनुभाग, संयुक्त कार्यालय, नगर निकाय अनुभाग, संग्रह अनुभाग, शस्त्र अनुभाग, दैवीय आपदा अनुभाग, नजारत अनुभाग सहित विभिन्न पटलों का क्रमवार निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक अनुभाग में रखी गार्ड फाइलों, पत्रावलियों और रजिस्टरों का अवलोकन किया और पाया कि अधिकांश फाइलें अधूरी थीं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.