जमशेदपुर, फरवरी 6 -- जिला में 10 फरवरी से फाइलेरिया से बचाव को लेकर घर-घर बच्चों और बड़ों को दवा खिलाई जाएगी। दवा खिलाने का अभियान 25 फरवरी तक पूर्वी सिंहभूम जिला के सिर्फ पांच प्रखंडों में चलेगा। फाइलेरिया की दवा खिलाने का अभियान शुरू होने से पूर्व गुरुवार को जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय में डॉक्टर व अन्य श्रेणी के स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर घर-घर दवा खिलाने के लिए कर्मचारियों की टीम बनेगी। जानकार बताते हैं कि फाइलेरिया से बचाव को लेकर घर-घर बच्चों व बड़ों को दवा खिलाई जाएगी। दवा की खिलाने का अभियान चलाने के लिए सहिया व अन्य श्रेणी के कर्मचारियों की टीम बनेगी, ताकि एक भी बच्चा एवं बुजुर्ग दवा की खुराक से वंचित नहीं रहे। इधर, फाइलेरिया पदाधिकारी डॉ. मृत्यंजय धावड़िया ने बताया कि ...