सोनभद्र, फरवरी 14 -- मधुपुर। श्रीचंद्रगुप्त मौर्य इंटर कालेज मधुपु में शुक्रवार को फाइलेरिया से बचाव के लिए बच्चों को दवा खिलाई गई। आशा की टीम ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को उनके उम्र व लंबाई के अनुरूप दवा की खुराक दी। जिला फाइलेरिया अधिकारी धर्मेंद्र नारायण श्रीवास्तव ने फाइलेरिया रोग की गंभीरता और इससे होने वाले नुकसान से छात्रों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया अपने विभत्स रूप में विकलांगता का स्वरूप धारण कर लोगों का जीवन बर्बाद कर देती है। इसका एक मात्र इलाज इससे बचाव है। संचालन जसवंत सिंह और डॉ अरविंद सिंह ने किया। इस मौके पर एसीएमओ डॉ प्रेमनाथ, एनआरएचएम के राज्य स्तरीय सहायक जनरल मैनेजर अजय श्रीवास्तव, केकराही सीएचसी अधीक्षक डॉ गुरु प्रसाद, जिला समन्वयक पीसीआई शिवम पांडेय, अंजनी द्विवेदी, विद्यालय की प्रधानाचार्य पूजा राय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.