सिमडेगा, फरवरी 10 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह ने कहा कि फाईलेरिया एक लाईलाज बीमारी है। फाईलेरिया मुक्त जिले के निर्माण में सभी का सहयोग जरुरी है। मंगलवार को मंगलवार को कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विदयालय में फाईलेरिया उन्‍मूलन कार्यक्रम एमडीए के उदघाटन समारोह को संबोधित कर रही थी। मौके पर डीसी ने कहा कि 15 दिनों तक चलने वाले अभियान में सभी लोगों को दवा खिलाया जाना है। उन्‍होंने कहा कि जिले के दो प्रखंडो मे एमडीए कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस दौरान जिले के 1,84,020 लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। एएनएम, सहिया एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर लोगों को दवा खिलाएंगे। डीसी ने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर एवं दीर्घकालिक बीमारी है, जो मच्छरों के काटने से फैलती है और धीरे-धीरे शरीर को कमजोर बना देती ह...