सीतामढ़ी, फरवरी 7 -- नानपुर, एक संवाददाता। बीआरसी रायपुर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रधानाध्यापकों की बैठक गुरुवार को बुलाई गई। इसमें 10 फरवरी से शुरु होने वाली फाइलेरिया बचाव के उपाय के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही दवा खिलाने के तरीके के बारे में जानकारी दी गई। पिरामिल के विशाल कुमार ने बताया कि फाइलेरिया एक घातक रोग है। एक बार यह हो जाने पर कभी पूरी तरह ठीक नहीं हो पाता। एक मात्र उपाय साल में एक बार डीईसी और एलबेंडाजोल की एक खुराक है। लगातार पांच वर्षों तक यह दावा के सेवन से यह रोग कभी नहीं हो सकता। विद्यालय में यह अभियान 10, 11 और 13 फरवरी को चलेगा। इसमें सभी बच्चों को दवा खिलाई जाएगी। मौके पर बीआरसी के जितेंद्र कुमार, संजय कुमार, राजा कुमार, सुधाकर कुमार, विनोद कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...