जहानाबाद, अप्रैल 8 -- अरवल, निज प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के अमरा पंचायत में फाइलेरिया से ग्रसित 32 मरीजों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र के लिए कमिटी द्वारा जांच कर प्रमाणपत्र जारी करने से संबंधित प्रक्रिया पूरी की गई। पंचायत के मुखिया राजेश सिंह ने बताया गया कि अमरा पंचायत में लगातार स्वास्थ्य ,पोषण, स्वच्छता से संबंधित योजनाओं एवं जागरूकता अभियान चलाकर समाज में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग से समन्वय स्थापित कर अपने पंचायत से 32 मरीजों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र के लिए यूडीआईडी पोर्टल पर ऑनलाइन कराया गया था जिसे आज स्वास्थ्य विभाग अरवल द्वारा गठित कमिटी के द्वारा जांच कर प्रमाणपत्र जारी करने से संबंधित प्रक्रिया पूरी की गई। कुछ लोग जो आज किसी कारण वस नहीं पहुंच पाए हैं उनको अगले सप्ताह जांच शिविर में बुलाया जाएगा। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.