पूर्णिया, दिसम्बर 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से फाइलेरिया रोगी खोज के लिए नौ दिवसीय नाईट ब्लड सर्वे अभियान शुरू हो किया गया। एक दिसंबर को गुलाबबाग में रात्रि समय सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनोजिया ने दीप प्रज्वलित कर अभियान का उद्घाटन किया। यह कार्यक्रम 1 से 9 दिसम्बर तक चलेगा। नौ दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम के लिए प्रखंडवार दो स्तरों पर ब्लड सैंपल कलेक्शन होगा। इस बावत जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ आर पी मंडल ने बताया कि जिले में 14 प्रखंड सहित जिला मुख्यालय तक कार्यक्रम होना है। इसमें प्रत्येक प्रखंड में दो स्थानों पर ब्लड सैंपल लिए जाएंगे। यह कार्यक्रम रात्रि 8 बजकर 30 मिनट से लेकर 11 बजकर 30 मिनट तक किया जाना है। चूंकि रात्रि के समय फाइलेरिया का मच्छर एक्टिव रहता है। इसलिए इसी समय नाइट ब्लड सर्...