मधुबनी, फरवरी 10 -- मधुबनी, एक संवाददाता। फाइलेरिया रोग के उन्मूलन को लेकर मधुबनी जिले में 10 फरवरी से सामूहिक दवा सेवन (एम.डी.ए.) कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है। इस अभियान के सफल क्रियान्वयन एवं जन-जागरूकता को लेकर 9 फरवरी को मॉडल अस्पताल, मधुबनी में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र कुमार ने कहा कि फाइलेरिया मुक्त मधुबनी बनाना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि 10 फरवरी से शुरू हो रहे अभियान के तहत जिले में सभी पात्र लाभार्थियों को फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन सुनिश्चित कराया जाएगा। अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए 11 फरवरी को मेगा एम.डी.ए. कैंप का आयोजन किया जाएगा,जहां बूथ लगाकर स्वास्थ्यकर्मी समुदाय के लक्षित लाभार्थियों को अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.